Random Posts

Friday 18 March 2016

आगामी सत्र से प्रदेश में 17 नए महिला महाविद्यालय किए जाएंगे आरम्भ

एजुकेशन विजय,चंडीगढ, 18 मार्च,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि आगामी सत्र से प्रदेश में 17 नए महिला महाविद्यालय आरम्भ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री  ने यह जानकारी शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के पांचवे दिन सदन में दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि हरियाणा में किसी भी स्थान से महिला महाविद्यालय की दूरी 20 किलोमीटर से ज्यादा न हो। इस दिशा में पूरे प्रदेश की मैपिंग करवाई गई है। इस मैपिंग के बाद छ: नए महिला महाविद्यालय खोले गए हैं तथा 17 महिला महाविद्यालय आगामी सत्र से खोले जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment