Random Posts

Monday 4 April 2016

परीक्षा परिणाम में हो सकती है देरी

एजुकेशन विजय,  रीवा, 04 अप्रैल। माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने में शिक्षक अब भी रुचि लेने को तैयार नहीं हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्रवाईकी चेतावनी दिए जाने के बावजूद करीब 70 मूल्यांकनकर्ता नदारद चल रहे हैं। जबकि पहले चरण की आधी कॉपियों का मूल्यांकन समय सीमा खत्म होने के बावजूद बाकी है। इधर दूसरे चरण की कॉपियां भी पहुंच गई हैं। लगातार चल रही कमी के कारण परीक्षा परिणाम में देरी की संभवना व्यक्त की जा रही है।शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मार्तण्ड एक मूल्यांकन केंद्र में अभी पहले चरण की करीब डेढ़ लाख कॉपियों का मूल्यांकन बाकी है। जबकि दो अप्रैल की अंतिम तारीख तक मूल्यांकनकर्ताओं को तीन लाख कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लेना था।रविवार को देर शाम दूसरे चरण में मूल्यांकन के लिए विभिन्न विषयों की करीब एक लाख कॉपी और आ गई है। कॉपियों के मूल्यांकन की धीमी गति मूल्यांकनकर्ताओं की अपर्याप्त संख्या का नतीजा माना जा रहा है।पहले चरण में 18 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन में अब तक मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या 400 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। जबकि मूल्यांकन के लिए न्यूनतम 500 मूल्यांकनकर्ताओं की जरूरत है। मूल्यांकन अधिकारियों की माने तो इनमें से 70 मूल्यांकनकर्ताओं ने तो अभी तक उपस्थिति ही नहीं दर्ज कराई है। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी रवि सिंह बघेल द्वारा अनुपस्थित होने की स्थिति में कार्रवाई करने की चेतावनी तक दे दी गई है।

0 comments:

Post a Comment