एजुकेशन विजय, चंडीगढ़, 09 अप्रैल । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) कुरूक्षेत्र के यांत्रिकी विभाग द्वारा शोध प्रणाली विज्ञान पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस दो दिवसीय कार्यशाला के मुख्य संयोजक प्रो. पी.सी. तिवारी व डा. जे.पी. मिश्र है। प्रो. पी.सी. तिवारी ने कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मुख्यअतिथि प्रो. दीक्षित गर्ग, विभागाध्यक्ष (यांत्रिकी-अभियांत्रिकी विभाग) सहित उपस्थित सभी अतिथियों व प्रो. दिनेश खण्डूजा, प्रो. हरी सिंह, प्रो. अजय जैन, प्रो. ललित ठाकुर, प्रो. राजेन्द्र कुमार, प्रो. विजय वाजपेयी, प्रो. अवधेश यादव एवं समस्त प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित प्रो. दीक्षित गर्ग ने अपने वक्तव्य में शोध कार्य की महत्ता पर विशेष बल देते हुए विस्तार से बताया।उन्होंने इस विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला व सभी प्रतिभागियों को इस तरह की कार्यशालाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला के पहले सत्र में प्रो. पी.सी. तिवारी ने शोध प्रणाली से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात दूसरे सत्र में प्रो. हरि सिंह ने प्रयोगों की अभिकल्पना की उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों विशेषकर हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखण्ड व तमिलनाडु आदि से आए हुए लगभग 50 शोधकत्ताओं के अतिरिक्त भारी संख्या में एनआइटी कुरूक्षेत्र के शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थी।
This is default featured slide 1 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 2 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 3 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 4 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 5 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
Showing posts with label चंडीगढ़.. Show all posts
Showing posts with label चंडीगढ़.. Show all posts
Saturday, 9 April 2016
Monday, 4 April 2016
वीमेन एम्पॉवर एंड फ्रीडम विषय एक दिवसीय मोटिवेशन कार्यकर्म आयोजित
एजुकेशन विजय, चंडीगढ़, 04 अप्रैल । भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च व लायंस क्लब गोहाना द्वारा आयोजित वीमेन एम्पॉवर एंड फ्रीडम विषय एक दिवसीय मोटिवेशन चर्चा में महिला विश्वविदयालय की कुलपति प्रो आशा कादयान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डॉ सुमन दलाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यकर्म में पूर्व चैस खिलाडी अनुराधा बेनीवाल ने मुख्य वक्ता के तौर पर छात्राओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए अनुराधा ने कहा कि लड़कियों की आज़ादी बहुत ही जरूरी है, जब तक लड़कियों को आज़ादी नहीं मिलेगी तो वो विकास में अपनी भागीदारी नई दे सकती। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि महिलायें घर में बहुत में बहुत सुरक्षित है , लेकिन मैं कहती हूँ कि लड़कियां बाहर बहुत सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मुसीबतों से लड़ने से मुसीबत भागती है नाकि उनके भागने से।अनुराधा ने कहा लड़कियों में हिम्मत तो बहुत लेकिन जरूरत है तो बस उसे जानने की।विचारों की अभिवयक्ति सशक्तिकरण की अहम कड़ी है। इस अवसर पर बोलते हुए विवि की कुलपति प्रो आशा कादयान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का सबसे अहम पहलु है शिक्षा। एक महिला के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होते है और महिला विश्वविदयालय इस दिशा में अपनी भूमिका निभा रहा है. प्रो कादयान ने नारी की आज़ादी का समर्थन करते हुए कहा कि इसके लिए मर्यादा और सीमा बहुत जरूरी है। डॉ कादयान ने कहा कि आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं रह गया है जहां महिलायें अपना लोहा मनवाती।आज खेलों में या पढाई में या फिर सांस्कृतिक गतिविधियों में हर जगह महिलाओं का बोल बाला है। इस अवसर पर प्रो अमर सिंह , प्रो महेश दादिच , आहुति के संस्थापक सुरेंदर विस्वास , सुनील मेहता , विनय गर्ग , सतीश जाले डॉ रीना भी मौजूद थी।
Friday, 1 April 2016
नए शैक्षणिक वर्ष में 20 अप्रैल तक हो जाएगा सैक्शन आबंटन एवं विषय चयन
एजुकेशन विजय,चंडीगढ़, 01 अप्रैल। हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को पहली अप्रैल, 2016 से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक वर्ष के साथ प्रबंधन सूचना प्रणाली(एमआईएस) पर विद्यार्थियों के रिकार्ड का अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों, खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों तथा सभी हैड टीचजऱ् को आगामी शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए विद्यार्थियों के अंतरण एवं नए दाखिलों के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें वर्तमान दाखिल बच्चों की अंतरण प्रक्रिया को 10 अप्रैल, 2016 तक पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 20 अप्रैल, 2016 तक सैक्शन आबंटन एवं विषय चयन का कार्य पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं में विद्यार्थी अंतरण, पुन: दाखिला, नया दाखिला तथा ऑनलाइन आवेदन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सैक्शन आबंटन, विषय आबंटन तथा अनुक्रमांक आबंटन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी, जिनका डाटा शैक्षणिक सत्र 2015-16 के दौरान एमआईएस पर उपलब्ध था, के उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने से संबंधित रिकार्ड का अद्यतन करना होगा। यदि विद्यार्थी उसी स्कूल में रहता है तो स्कूल को नए शैक्षणिक सत्र 2016-17 में उसकी नई कक्षा में अंतरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। विद्यार्थी अंतरण से पूर्व विद्यार्थी प्रोफाइल की सभी अनिवार्यताओं को पूरा करना होगा। इसके अतिरिक्त, कक्षावार अंतरण के मामले में स्कूल को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार सैक्शनों की उचित संख्या निर्धारित एवं आबंटित की जाए। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के पांचवीं कक्षा के सभी बच्चों का दाखिला पुन: दाखिले के माध्यम से किया जाएगा क्योंकि उन्होंने प्राथमिक स्कूल की सबसे बड़ी कक्षा उत्र्तीण की है। इसीप्रकार, मिडल एवं हाई स्कूल के आठवीं और दसवीं कक्षाओं के बच्चों को दूसरे स्कूलों में पुन: दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी के पास अपने पहले स्कूल से प्राप्त स्कूल लिविंग प्रमाणपत्र(एसएलसी) होना आवश्यक है। स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन एसएलसी जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए स्कूल को विद्यार्थियों के पुन: दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
गेस्ट टीचरों की सेवाओं को 31 मई तक बढ़ाया
एजुकेशन विजय, चंडीगढ़, 01 अप्रैल । हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अनुबंध आधार नियुक्त कंप्यूटर अध्यापकों एवं लैब सहायकों की सेवाओं को 31 मई 2016 तक बढा दिया गया है। उनको सेवाओं को मुक्त करने की बजाय उक्त अवधि तक लगातार रख जाएगा। शिक्षा विभाग के इस फैसले से खुश कंप्यूटर अध्यापक शिक्षा मंत्री से मिले और उनका आभार जताया।श्री शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की डिजीटल इंडिया की सोच को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों के डाटा से लेकर अध्यापकों व गैर शैक्षणिक स्टाफ का विस्तृत ब्यौरा कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन करने जा रही है।इसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में जहां पारदर्शिता आएगी वहीं कार्य में तेजी भी आएगी। आज से सरकारी स्कूलों में जो प्रवेश उत्सव शुरू हुआ है इसमें भी विद्यार्थियों का दाखिला ऑनलाइन किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं अन्य शुल्कों की जानकारी भी कंप्यूटर में रखी जाएगी ताकि बार-बार शिक्षा विभाग को स्कूलों से सूचना न मांगनी पड़े।
Wednesday, 30 March 2016
सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी विषय पढ़ाने पर विचार
एजुकेशन विजय, चंडीगढ़, 30 मार्च हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिये सरकार पहली कक्षा से ही अंग्रेजी विषय पढ़ाने पर गम्भीरता से विचार कर रही है।हालांकि यह एक नीतिगत निर्णय होगा।शिक्षा मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी हरियाणा विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान इनेलो के विधायक केहर सिंह रावत द्वारा पूछे गए प्रश्न के दौरान सरकारी स्कूलों में वर्ष 2003 के दौरान तत्कालीन सरकार द्वारा पहली कक्षा से अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिये गए निर्णय को पुन: लागू करने के लिये दिये गए सुझाव पर शिक्षा मंत्री ने सदन को दी।उन्होंने इस बात से भी अवगत करवाया कि स्कूलों के अपग्रेड के लिये निर्धारित मानदण्ड तैयार किये गए हैं और जो-जो सदस्य अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों के अपग्रेड का मुद्दा उनके ध्यान में लाता है, तो निर्धारित मानदण्ड पूरा करने के अनुरूप स्कूलों को अपग्रेड किया जाता है। सरकार की प्राथमिकता शिक्षा में गुणवत्ता सुधार की है।
अनुसंधान संस्थान के विद्यार्थियों को अन्य मेडिकल कॉलेजों में किया जाएगा स्थानांत्रित
एजुकेशन विजय,चंडीगढ़, 30 मार्च। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि गोल्डफिल्ड चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, फरीदाबाद के एमबीबीएस विद्यार्थियों को प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्थानांत्रित किया जाएगा ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके। बुधवार को यहा हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस संबंध में विभाग ने मेडिकल कांउसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को पत्र लिखा है, जिसमें ऐसे विद्यार्थियों को अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्थानांत्रित करने में सहयोग करने की अपील की है क्योंकि इस मेडिकल कॉलेज का मालिक कॉलेज को बंद कर गया है।
श्री विज ने बताया कि इस कॉलेज को चलाने की मंजूरी भी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के दौरान दी गई थी। इस कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें है, जिसमें वर्ष 2012 से 2016 तक दाखिल हुए 400 छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।इसके लिए सरकार ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक के कुलपति डॉ. ओ पी कालरा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है ताकि अतिशीघ्र उक्त विद्यार्थियों को अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्थानांत्रित किया जा सके। इस बारे में कमेटी द्वारा एक बैठक कर ली गई है और शीघ्र ही किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लोगों को कभी क्षमा नही किया जा सकता है। इसके साथ ही विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि मेडिकल कॉलेज की मंजूरी देते समय ऐसी शर्तों को शामिल किया जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न कर सके।
श्री विज ने बताया कि इस कॉलेज को चलाने की मंजूरी भी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के दौरान दी गई थी। इस कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें है, जिसमें वर्ष 2012 से 2016 तक दाखिल हुए 400 छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।इसके लिए सरकार ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक के कुलपति डॉ. ओ पी कालरा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है ताकि अतिशीघ्र उक्त विद्यार्थियों को अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्थानांत्रित किया जा सके। इस बारे में कमेटी द्वारा एक बैठक कर ली गई है और शीघ्र ही किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लोगों को कभी क्षमा नही किया जा सकता है। इसके साथ ही विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि मेडिकल कॉलेज की मंजूरी देते समय ऐसी शर्तों को शामिल किया जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न कर सके।
टी बी पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन
Tuesday, 29 March 2016
पेटेंट राइट विषय पर सेमिनार आयोजित
एजुकेशन विजय ,चंडीगढ़, 29 मार्च। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के विधि विभाग में विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन हरियाणा राज्य साइंस एवं तकनीकी परिसर हरियाणा के सहयोग से करवाया गया। सेमिनार के सयोंजक डॉ प्रमोद मलिक ने बताया की इस सेमिनार में विधि विभाग के अलावा मेडिकल साइंस , कंप्यूटर साइंस , फैशन टेक्नोलॉजी और प्रबंधन विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। पेटेंट राइट विषय पर आयोजित सेमिनार में बोलते हुए डॉ वीं के आहूजा ने कहा कि हमें अपने अधिकारों का पता होना चाहिए। अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना हम सब की जिम्मेदारी है। सेमिनार में मौलिक अधिकारों पर बोलते हुए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के डॉ विशाल महलावत ने कहा कि हमें अपने मौलिक अधिकारों के साथ साथ मौलिक कर्त्वयों का भी विशेष धयान रखना चाहिए।
Monday, 14 March 2016
भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
एजुकेशन विजय, चंडीगढ़,14 मार्चI भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग तथा कॉमर्स
विभाग में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। खेलों का आयोजन कृष्णा राठी की अध्यक्षता में करवाया गया। जहाँ इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्टिट्यूट की प्रिंसिपल डॉ. वीना ने शिरकत की वहीँ कॉमर्स विभाग में खेल कूद समिति ने खेलों का आयोजन करवाया। हायर
लर्निंग इंस्टिट्यूट में खेल गतिविधिओं में कब्बडी, लांग जम्प, शॉट पुट स्लो साइकिलिंग, बैक रेस, थ्री
लेग रेस,100 मीटर रेस, आदि का आयोजन किया गया।जिसमे छात्राओं ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया।कॉलेज की बी ए की छात्रा राखी बेस्ट प्लेयर ऑफ़ थे ईयर के ख़िताब से नवाजा गया।
निर्णायक की भूमिका डॉ. कोकिल मालिक, डॉ. मूर्ति मालिक, डॉ. शीला मालिक डॉ.अनीता अटवाल,सुषमा जोशी, सुमन
सिंधु, डॉ. संतोष हूडा आदि शिक्षको के द्वारा निभाई गयी ।प्राचार्या
डॉ. वीना ने विजेता छात्राओं को पुररस्कृत किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने छात्राओं को पूरी निष्ठां के साथ खेलों तथा पढाई पर
ध्यान केंद्रित करने को कहा।उन्होंने कहा कि इस स्पर्धा में विजेता छात्राओं को
बधाई लेकिन जीत उन सब छात्राओं की भी है जिन्होंने सही खेल भावना के साथ इसमें भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में
छात्राओ ने फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में भी भाग लिया तथा विभिन्न हरियाणी पात्रों की अभिनय करके खूब प्रशांसा बटोरी। खेल
उत्त्सव का आयोजन खेल अधिकारी मिस्ज कृष्णा राठी के नेतृत्व में किया गया ।


















