Random Posts

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Showing posts with label विरोध. Show all posts
Showing posts with label विरोध. Show all posts

Thursday, 31 March 2016

पूर्व छात्रों ने किया स्कूल बंद करने का विरोध

एजुकेशन विजयहरिद्वार, 31 मार्च। भगत सिंह विचार प्रचार समिति के बैनर तले विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पूर्व छात्रों ने स्कूल के गेट के बाहर प्रदर्शन कर स्कूल बंद किए जाने के प्रति विरोध जताया। समिति के अध्यक्ष वरूण बालियान ने कहा कि भेल प्रशासन द्वारा अचानक से स्कूल बंद करने का निर्णय लेना पूरी तरह अनुचित है। स्कूल ने देश प्रदेश को कई प्रतिभाएं दी हैं। हरिद्वार के हजारों लोगों का अतीत और भावनाएं इस विद्यालय से जुड़ी हुई हैं। शहर में एक और जहां रोज नए स्कूल खुल रहे हैं।वहीं विद्या मंदिर जैसे प्रतिष्ठित स्कूल को बंद किया जा रहा है। स्कूल चलाने में यदि कोई समस्या है तो प्रबंधन को इसे सार्वजनिक करना चाहिए। विद्यालय के पूर्व छात्र सचिन चैधरी ने कहा कि भेल प्रशासन के स्कूल बंद करने से निर्णय हजारों पूर्व छात्रों की भावनाएं आहत हुई हैं। सैकड़ों छात्रों का भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है। पूर्व छात्र संजयपाल ने कहा कि भेल का शिक्षा बोर्ड कम छात्रों की जिस समस्या की आड़ में स्कूलों को बंद करने का प्रयास कर रहा है। वह निंदनीय है। मैनेजमेंट को स्कूल बंद करने के बजाए इस पर मंथन करना चाहिए कि छात्रों की संख्या कम क्यों हो रही हैं। यदि इसमें वास्तव में सच्चाई है तो स्कूल का स्तर सुधारना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में राजेश नेगी, अजेश, सुरेश, प्रिंस शर्मा, सचिन बेनीवाल, अवधेश यादव, भूपेंद्र वशिष्ठ, रवि दर्शन सिंह, जयकेश गिरी, गौरव प्रधान, अशोक, अतुल, रिंकी, आदर्श कुमार, आशीष शर्मा, फैसल, नीरज कुमार, शशांक सिखौला आदि पूर्व छात्र शामिल थे।

Wednesday, 30 March 2016

नई पेंशन नीति के विरोध में पहली अप्रैल को काला दिवस मनायेंगे प्राथमिक शिक्षक

एजुकेशन विजय ,लखनऊ, 30 मार्च। नई पेंशन योजना लागू होने से प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक काफी गुस्से में है। नई पेंशन योजना से शिक्षक ठगा महसूस कर रहे हैं। योजना लागू करने से आने वाले दुष्परिणामों के प्रति सरकार को आगाह करने के लिए शिक्षक पहली अप्रैल को प्रदेश के हर जिले में काला दिवस मनायेंगे। हाथों पर कालीपट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे।विशिष्ट बीटीसी शिक्षण वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि पहली अप्रैल को सरकार पुरानी पेंशन योजना को बंद कर रही है।इसी दिन से नई पेंशन योजना लागू होगी। सरकार का यह निर्णय शिक्षक विरोधी है।प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश शुक्ल के मुताबिक पश्चिमी बंगाल, केरल, त्रिपुरा आदि राज्यों में आज भी पुरानी पेंशन योजना चल रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में नई पेंशन योजना का औचित्य समझ से परे है। इसलिए संगठन ने यह निर्णय लिया है कि पहली अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में अपने हाथों पर कालीपट्टी बांधकर प्राथमिक शिक्षक विरोध प्रदर्शन करेंगे और पुरानी पेंशन योजना को जारी रखने की मांग करेंगे।