एजुकेशन विजय,पूर्णियां, 09 मार्च। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 18 मार्च तक दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तथा द्धितीय पाली 2 बजे से अप. 5:15 बजे तक होगी। इस परीक्षा के आयोजन हेतु जिला में कुल 34 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। सदर अनुमंडल में 25, बनमनखी में 2, धमदाहा मंे 4 तथा बायसी में 3 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। परीक्षा में कुल 28240 छात्र एवं छात्रा शामिल होगें। स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु सदर अनुमंडल में 8, बनमनखी में 1, धमदाहा में 2 तथा बायसी अनुमंडल में 1 कुल 12 गश्तीदल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा कुल 9 उड़नदस्ता दल का गठन भी किया गया है जिसमें जिला के वरीय पदाधिकारियों को उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी की जिम्मेवारी सौपी गई है। परीक्षा अवधि में कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष में पाँच सुरक्षित दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गइ है जो आकस्मिकता की स्थिति में कार्य करेंगे। संयुक्त अध्यक्षता में सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक आहुत की गई। जिला पदाधिकारी ने विगत इंटरमीडियट परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी को बधाई देते हुए कहा कि मैट्रिक परीक्षा का आयोजन भी इंटर परीक्षा की तरह ही स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सुनिश्चित करना है। इस परिधि में वाहनों एवं अभिभावकों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास फोटो स्टेट एंव स्टेशनरी की सारी दुकाने परीक्षा अवधी में अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी। इंटरमीडियट परीक्षा की परीक्षा के सफल आयोजन हेतु आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।इस भांति सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाया गया है तथा अलग से वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। परीक्षा संचालन में संलग्न सभी वीक्षक, केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी अनिवार्य रूप से परिचय पत्र लगायेंगे। परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा।परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त गृहरक्षा वाहिनी एवं पुलिस बल को प्रति दिन बदला जायगा। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एंव पुलिस बल को परीक्षा तिथि को प्रातः 7 बजे तक कर्;ाब्य स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निदेश दिया गया। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को कदाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की सख्त हिदायत दी गई है। कदाचार में संलिप्त पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थी को तीन वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी केन्द्राधीक्षक उपस्थित थे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्, सहायक आदि भी मौजूद रहे।
This is default featured slide 1 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 2 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 3 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 4 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 5 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
Showing posts with label प्रशासन. Show all posts
Showing posts with label प्रशासन. Show all posts
Wednesday, 9 March 2016
Monday, 7 March 2016
10वीं की परीक्षा में प्रशासन एवं पुलिस की रही सख्ती
एजुकेशन विजय, जौरा, 03 मार्च । माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के तत्वाधान में 12वीं की परीक्षा के साथ प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षाओं के तारतम्य में बुधवार को दसवीं की परीक्षा शुरू हुई। गुरुवार को दूसरे दिन भी परीक्षा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की बेहद सख्ती रही, वहीं एडीएम विवेक सिंह तथा एसडीएम आरएस बाकना अचानक परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे, तो वहीं सुमावली में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव एवं गलेथा में नायब तहसीलदार श्रीमती कल्पना कुशवाह की सख्ती से नकल पर प्रतिबंध रहा। बुधवार 2 मार्च को दसवीं की परीक्षा में संस्कृत विषय के पेपर में जौरा पहाडगढ ब्लॉक में प्रशासन एवं प्रशासन के अधिकारियों की सख्ती से परीक्षा शांति पूर्ण ढंग सम्पन्न हुई। एडीएम विवेक सिंह जौरा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या गडी विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के परीक्षा केन्द्र पर अचानक पहुंचे तो उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों को परीक्षाएं पूरी ईमानदारी निष्पक्ष ढंग से कराने की हिदायत दी। कुछ कमरों में परीक्षार्थियों के पास-पास बैठे रहने पर एडीएम ने केन्द्राध्यक्ष को बच्चों को दूर-दूर बैठाने के निर्देश दिये। माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों के पास मोबाइल होने पर एडीएम विवेक सिंह ने खासी नाराजगी जाहिर की तथा शिक्षकों से मोबाइल को भी ले गये। इसी तारतम्य में एसडीएम आरएस बाकना नगर निरीक्षक जेबीएस कुशवाह के साथ मॉडल स्कूल सेंटर पर अचानक पहुंचे। बाकना द्वारा सीएस को परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये इसके बाद बाकना ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय कन्या गढी विद्यालय माध्यमिक विद्यालय के भी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया बाकना द्वारा भी सभी केन्द्रों पर शिक्षकों को मोबाइल नहीं रखने के निर्देश दिये। उधर सुमावली में परीक्षा केन्द्र पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की लगातार निगरानी से परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से हुई। वहीं गलेथा परीक्षा सेंटर पर भी नायब तहसीलदार श्रीमती कल्पना कुशवाह की निगरानी एवं सख्ती के चलते नकल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। जौरा में भी परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था के चलते नकल पर पूरी तहर से प्रतिबंध रहा। मॉडल विद्यालय में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उत्कृष्ट विद्यालय में 16, शासकीय कन्या गडी विद्यालय में 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गडी स्कूल से उत्तर पुस्तिका हुई गायबदसवीं की परीक्षा के दौरान शासकीय कन्या गडी विद्यालय परीक्षा सेंटर से एक उत्तर पुस्तिका गायब हो गई। केन्द्राध्यक्ष सीपी निरंजन द्वारा दी जानकारी के अनुसार अशासकीय ऑक्सफोर्ड विद्यालय की छात्रा शबनम पुत्री इकराम खांन द्वारा उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कराने पर जौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं शबनम का कहना है कि मैंने तो उत्तर पुस्तिका जमा करा दी थी। उत्तर पुस्तिका नहीं मिलने से केन्द्राध्यक्ष द्वारा थाने में रिपोर्ट कराई है।












