एजुकेशन विजय, जोधपुर, 4 अप्रेल। रातानाडा क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल ने छह और बच्चों को बाहर निकाल दिया। इन बच्चों ने आरटीई के तहत स्कूल में प्रवेश लिया था। बताया गया है कि इससे पहले स्कूल ने चार और ऐसे ही बच्चों को बाहर निकाल दिया था।सोमवार को सुबह रातानाडा स्थित स्कूल शेम्फोर्ड ने आरटीई के तहत प्रवेशित छह बच्चों को बाहर निकाल दिया। इसमें एक बालिका भी शामिल है। उनके अभिभावकों ने जब स्कूल प्रशासन से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों का फंड नहीं मिला है इसलिए उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। बताया गया है कि शेम्फोर्ड स्कूल में पढऩे वाले चार बच्चों को इसी कारण से पहले भी बाहर निकाला जा चुका है। दोपहर में इन बच्चों के अभिभावकों ने इस संबंध में जिला प्रशासन से शिकायत की।
This is default featured slide 1 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 2 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 3 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 4 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
This is default featured slide 5 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.
Showing posts with label जोधपुर.. Show all posts

Monday, 4 April 2016
Thursday, 31 March 2016
सेंट्रल एकेडमी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
एजुकेशन विजय, जोधपुर, 31 मार्च । सेंट्रल एकेडमी में नए शैक्षण्कि सत्र में की गई भारी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ आज अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और वे एकत्रित होकर स्कूल पहुंच गए। उन्होंने चौपासनी पहला पुलिया स्थित स्कूल की ब्रांच में प्रदर्शन किया और फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की।
सेंट्रल एकेडमी की महानगर में स्थित सभी शाखाओं में नए शैक्षणिक सत्र से भारी फीस बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही बाल वाहिनियों का किराया भी बढ़ा दिया गया है। इस भारी वृद्धि के कारण आज कई अभिभावक एकत्रित होकर चौपासनी रोड पर पहला पुलिया स्थित सेंट्रल एकेडमी की शाखा में पहुंचे और वहां फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन से फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।

Friday, 18 March 2016
ऑनलाइन प्रक्रिया में अनियमितता: एबीवीपी का प्रदर्शन
एजुकेशन विजय, जोधपुर, 17 मार्च। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुलपति को लॉलीपॉप थमा कर आक्रोश जताया।
ज्ञापन में बताया कि विवि की ऑनलाइन प्रक्रिया से विद्यार्थी परेशान हो रहे है। परीक्षा शुरू हो चुकी है लेकिन विवि की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहे है। प्रवेश पत्रों पर गलत विषय लिखे आ रहे है। वहीं कई परीक्षार्थियों के फोटो भी गलत है। अंकतालिकाओं में भी त्रुटियां है। यह अनियमितताएं पिछले कई सालों से चली आ रही है। बार-बार ध्यानाकर्षण के बाद भी ऑनलाइन प्रक्रिया में सुधार नहीं हो पाया है।एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के समक्ष रोष जताकर ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही उन्हें लॉलीपॉप भी थमाई। उन्होंने कहा कि विवि से विद्यार्थियों को सिर्फ लॉलीपॉप रूपी आश्वासन ही दिया जा रहा है।