Random Posts

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Showing posts with label अधिकारियों. Show all posts
Showing posts with label अधिकारियों. Show all posts

Saturday, 19 March 2016

सप्ताह में दो दिन शिक्षक की भूमिका निभाते हैं उपायुक्त

एजुकेशन विजय, खूंटी, 19 मार्च। आमतौर पर आला अधिकारियों के बारे में लोगों की सोच है कि उनके पास समय का अभाव होता है और प्रशासनिक कार्यों के अलावा दूसरे कार्यों में उनकी रूचि नहीं होती, लेकिन जब कोई उपायुक्त छात्रों को पढ़ाने के लिए खुद क्लास में आ जाये, तो छात्रों के साथ ही आम लोगों को आश्चर्य के साथ हर्ष भी होता है। ऐसा ही नजारा पिछले कुछ महीनों से एसएस प्लस टू स्कूल में देखने को मिल रहा है। एमबीबीएस डॉक्टर से प्रशासनिक अधिकारी बने डा. प्रसाद कृष्ण वाघमारे हर शनिवार और रविवार को उक्त विद्यालय मंे क्लास लेने जाते हैं। जनवरी से उनकी यह सेवा लगातार जारी है।
इस स्कूल में आदिवासी, हरिजन और पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक और 12वीं की निःशुल्क कोचिंग दी जाती है। इतना ही नहीं यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक वक्त का भोजन और आने-जाने का किराया भी दिया जाता है। इस कक्षा की शुरूआत राज्य सरकार की पहल पर की गयी थी। इसी वर्ष 16 जनवरी को उपायुक्त डा. वाघमारे ने इसका उद्घाटन किया था। सपताह में दो दिन कक्षा चलती है। शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे और रविवार को साढ़े दस से तीन बजे तक कक्षा का संचालन होता है।। इसके लिए जिले के छह प्रखंडों से 80 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।

Thursday, 17 March 2016

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आरम्भ हुआ


एजुकेशन विजय, जगदलपुर, 17 मार्च।  मूल्यांकन केन्द्र बस्तर हाई स्कूल में ढाई सौ से ज्यादा अध्यापक अध्यापिकाएं पहुंचे हुए है। इन्हे दसवीं और बारहवीं की कापियों का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मूल्यांकन कार्य के पहले मूल्यांकन अधिकारियों द्वारा सैंकड़ों अध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
मूल्यांकन अधिकारी सुषमा झा ने बताया कि अच्छे से मार्किंग करने हेतु विषयवार गु्रप बनाया गया है। जिसमें वरिष्ठ प्राचार्यों केा डिप्टी व हेड बनाया गया है। आज से शुरू से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में प्रथम दिन लगभग ढाई सैा अध्यापकगण अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। बताया गया है कि सुकमा, बीजापुर, और दंतेवाड़ा से भी लाखों उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई है।
बताया गया है कि इस वर्ष मूल्यांकन कार्य में पांच वर्ष के अनुभवी शिक्षक नही बल्कि एक वर्ष के अनुभव वाले व जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए है। उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले शिक्षक भी मूल्यांकन कार्य करेंगे। मूल्यांकन कार्य के प्रथम दिन मूल्यांकन अधिकारी तथा स्कूल की प्राचार्या सुषमा झा ने बाताया कि सहायक मूल्यांकन अधिकारी सूर्या राव, वरिष्ठ प्राचार्य डीके पाल तथा श्रीकंडेल भी टीम में शामिल रहेंगे।