Random Posts

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Showing posts with label विद्यालय. Show all posts
Showing posts with label विद्यालय. Show all posts

Thursday, 17 March 2016

उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूलों में प्रवेश परीक्षा 27 मार्च को

एजुकेशन विजय,इंदौर, 17 मार्च। जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिये परीक्षा का आयोजन 27 मार्च को प्रात: 9.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों एवं ऐसे विकासखण्ड़ों में जहां मॉडल स्कूल स्थित है, में आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा के लिये प्रवेश-पत्र ऑनलाइन जारी किये जा रहे हैं। प्रवेश-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं परीक्षा में सम्मिलित होने की जानकारी के संबंध में संबंधित विद्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

सभी आवेदकों के प्रवेश-पत्र ऑनलाइन ही प्रदान किये जायेंगे। प्रवेश-पत्र आवेदन क्रमांक के आधार पर कियोस्क से या अन्य व्यवस्था से परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाइन डाउनलोड किये जा सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश-पत्र के साथ विद्यार्थियों को अपना फोटो लाना होगा। प्रवेश-पत्र के साथ विद्यार्थियों को पासपोर्ट/ड्रायविंग लायसेंस/आधार कार्ड/प्राचार्य अथवा प्रधानाध्यापक द्वारा जारी फोटो पहचान-पत्र में से कोई एक पहचान-पत्र साथ लाना जरूरी होगा।

प्रवेश-पत्र में उल्लेखित निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर ही परीक्षा देने की अनुमति दी जायेगी। अन्य किसी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं रहेगी। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को ओएमआर शीट भरने का प्रशिक्षण भी परीक्षा पूर्व भलीभांति दिया।

Saturday, 12 March 2016

निजी विद्यालय से 200 मूल्यांकनकर्ता

एजुकेशन विजय,रीवा, 12 मार्च। बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य निजी विद्यालयों के शिक्षकों के भरोसे पूरा होगा। मूल्यांकन के बावत तैयार की गई मूल्यांकन कर्ताओं की सूची में आधे से अधिक शिक्षक निजी विद्यालयों से ही हैं। इन सभी को माध्यमिक शिक्षा मंडल से जारी आदेश के मद्देनजर सूची में शामिल किया गया है।मूल्यांकन केंद्र के अधिकारियों की माने तो पहले चरण में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन सौ मूल्यांकनकर्ताओं को लगाया जाएगा। इनमें से तकरीबन 200 शिक्षक निजी विद्यालयों से हैं। केंद्र अधिकारी के मुताबिक अंग्रेजी व हिन्दी विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इनके बिना संभव नहीं है। शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या कम है और वे बोर्ड परीक्षा में भी कार्य कर रहे हैं। इसलिए निजी स्कूल के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया जा रहा है।
वैसे तो मंडल मुख्यालय ने प्रथम चरण में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18  मार्च से शुरू करने का निर्देश जारी किया हंै। लेकिन यहां उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 20 मार्च से शुरू हो पाएगा। मूल्यांकन केंद्र अधिकारी आरएन पीड़िहा के मुताबिक, मूल्यांकन के अब तक बोर्ड परीक्षा की कापियां नहीं पहुंची हैं। उन्होंने उम्मीद जताई? है कि मूल्यांकन के बावत 18 मार्च तक उत्तरपुस्तिकाएं यहां पहुंच सकती हैं।

 ब्लैकलिस्टेड सूची से बाहर
मूल्यांकनकर्ताओं की सूची से दो प्राचार्य सहित एक व्याख्याता को बाहर कर दिया गया है।ये तीनों मंडल द्वारा अभी हाल में जारी की गई ब्लैकलिस्टेड मूल्यांकनकर्ताओं की सूची में शामिल हैं।उनको मंडल के किसी भी कार्य में शामिल नहीं किए जाने का निर्देश है। इसलिए उन्हें प्रायोगात्मक परीक्षा के बावत निर्धारित परीक्षक की सूची से भी बाहर किया गया है।गौरतलब है कि ब्लैकलिस्टेड होने वालों की सूची में शाउमा कन्या विद्यालय बैकुंठपुर के प्राचार्य रामराज मिश्रा, शाउमावि गुढ़ प्राचार्य जेपी जायसवाल व शाउमा उत्कृष्ट विद्यालय गंगेव के व्याख्याता सुभाष चंद्र त्रिपाठी शामिल हैं।
 

Monday, 7 March 2016

10वीं की परीक्षा में प्रशासन एवं पुलिस की रही सख्ती

एजुकेशन विजय, जौरा, 03 मार्च । माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के तत्वाधान में 12वीं की परीक्षा के साथ प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षाओं के तारतम्य में बुधवार को दसवीं की परीक्षा शुरू हुई। गुरुवार को दूसरे दिन भी परीक्षा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की बेहद सख्ती रही, वहीं एडीएम विवेक सिंह तथा एसडीएम आरएस बाकना अचानक परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे, तो वहीं सुमावली में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव एवं गलेथा में नायब तहसीलदार श्रीमती कल्पना कुशवाह की सख्ती से नकल पर प्रतिबंध रहा। बुधवार 2 मार्च को दसवीं की परीक्षा में संस्कृत विषय के पेपर में जौरा पहाडगढ ब्लॉक में प्रशासन एवं प्रशासन के अधिकारियों की सख्ती से परीक्षा शांति पूर्ण ढंग सम्पन्न हुई। एडीएम विवेक सिंह जौरा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या गडी विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के परीक्षा केन्द्र पर अचानक पहुंचे तो उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों को परीक्षाएं पूरी ईमानदारी निष्पक्ष ढंग से कराने की हिदायत दी। कुछ कमरों में परीक्षार्थियों के पास-पास बैठे रहने पर एडीएम ने केन्द्राध्यक्ष को बच्चों को दूर-दूर बैठाने के निर्देश दिये। माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों के पास मोबाइल होने पर एडीएम विवेक सिंह ने खासी नाराजगी जाहिर की तथा शिक्षकों से मोबाइल को भी ले गये। इसी तारतम्य में एसडीएम आरएस बाकना नगर निरीक्षक जेबीएस कुशवाह के साथ मॉडल स्कूल सेंटर पर अचानक पहुंचे। बाकना द्वारा सीएस को परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये इसके बाद बाकना ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय कन्या गढी विद्यालय माध्यमिक विद्यालय के भी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया बाकना द्वारा भी सभी केन्द्रों पर शिक्षकों को मोबाइल नहीं रखने के निर्देश दिये। उधर सुमावली में परीक्षा केन्द्र पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की लगातार निगरानी से परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से हुई। वहीं गलेथा परीक्षा सेंटर पर भी नायब तहसीलदार श्रीमती कल्पना कुशवाह की निगरानी एवं सख्ती के चलते नकल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। जौरा में भी परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था के चलते नकल पर पूरी तहर से प्रतिबंध रहा। मॉडल विद्यालय में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उत्कृष्ट विद्यालय में 16, शासकीय कन्या गडी विद्यालय में 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गडी स्कूल से उत्तर पुस्तिका हुई गायबदसवीं की परीक्षा के दौरान शासकीय कन्या गडी विद्यालय परीक्षा सेंटर से एक उत्तर पुस्तिका गायब हो गई। केन्द्राध्यक्ष सीपी निरंजन द्वारा दी जानकारी के अनुसार अशासकीय ऑक्सफोर्ड विद्यालय की छात्रा शबनम पुत्री इकराम खांन द्वारा उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कराने पर जौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं शबनम का कहना है कि मैंने तो उत्तर पुस्तिका जमा करा दी थी। उत्तर पुस्तिका नहीं मिलने से केन्द्राध्यक्ष द्वारा थाने में रिपोर्ट कराई है।