Random Posts

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Monday, 7 March 2016

CBSE asks schools to encourage students to download PM Modi's mobile app

Education Vijay, New Delhi: The Central Board of Secondary Education (CBSE) has asked schools to encourage students, teachers and parents and teachers to download the 'Narendra Modi mobile app' so that they can share their experiences with the Prime Minister.The Board issued a notification after the Prime Minister in one of his 'Mann ki Baat' radio addresses urged students to face examinations with confidence and optimism while seeking their response through the Narendra Modi app.In its notification, CBSE has invited students, teachers and parents to give a feedback on their own experiences about examinations on the Narendra Modi Mobile App.Students can share their experiences of taking examinations while teachers and parents can also recount their experiences, the CBSE notification said.
 The Prime Minister will also be sharing some of his own thoughts, it added."All School Heads are requested to encourage their students, teachers and parents to download the App, and share their experiences on how to overcome the stress of taking examinations," the CBSE notification said.The CBSE also mentioned part of the Prime Minister's radio address in which he had mentioned that final Examinations for grade 10th and 12th will be conducted in the coming days.The PM had said that it is his wish that students who have got success, share their experiences on how they have spent the tension-free days of examination, regarding the atmosphere in the family, teachers, elders, efforts made by them, or any tips or suggestions."You must have had good experiences. This time you can send your experiences on Narendra Modi App," the PM had said in his 'Mann ki Baat' address on January 31, the CBSE notification said.

पंजाब विवि के विद्यार्थियों ने देखी संसद की कार्यवाही

एजुकेशन विजय, चंडीगढ़, 03 मार्च। पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने वीरवार को संसद भ्रमण किया और उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही देखी। वीरवार को दिल्ली पहुंचे विद्यार्थियों के दल ने आज संसद भवन के साथ साथ ऐतिहासिक मुगल गार्डनइंडिया गेटराष्ट्रपति भवन भी देखा। पंजाब विश्वविद्यालय के विधि विभाग के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं आज दिल्ली पहुंचे। इन विद्यार्थियों ने बजट कालीन सत्र में दोपहर बाद तीन से चार बजे तक लोकसभा की कार्यवाही देखी। ये विद्यार्थी यहां संसद भवन में कई अन्य सांसदों से मिले और उनके अनुभव सांझे किए। इससे पहले राष्ट्रपति भवन स्थित ऐतिहासिक मुगल गार्डन का विद्यार्थियों ने भ्रमण किया और इसके इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। सांसद दुष्यंत चौटाला ने विद्यार्थियों का संसद पहुंचने पर स्वागत किया और उनके लोकसभा की कार्रवाही को लेकर चर्चा की। लॉ विभाग के विद्यार्थी अमन ढाकामनजीत सिंह ने बताया कि संसद भ्रमण को लेकर विद्यार्थी काफी उत्सुक थे और विद्यार्थियों ने संसद भ्रमण के लिए सांसद दुष्यंत चौटाला का आभार जताया।

बच्चों को शिक्षा और संस्कार देना ही सरकार की प्राथमिकता: सुधा


एजुकेशन विजय, चंडीगढ़03 मार्च। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना ही राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं। इसी उदेश्य को लेकर ही राज्य सरकार योजनाए तैयार कर रही हैं। इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का कार्य केवल मात्र शिक्षक वर्ग ही कर सकता हैं। विधायक सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं आदर्श राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल के सभागार में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय कला संगम प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सबसे ज्यादा फोकस बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने पर ही केन्द्रीत हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजकीय स्कूलों के बच्चों को निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से भी ज्यादा अव्वल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री की सोच है कि पायलट प्रोजैक्ट के तहत कुछ राजकीय स्कूलों को अच्छी निजी शिक्षण संस्थानों के सहयोग से चलाया जाए ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया करवाई जा सके।

उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई और छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता हैं। सर्व शिक्षा अभियान के सह अध्यक्ष एवं एडीसी प्रभजोत सिंह ने कहा कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की और से सभी राजकीय स्कूलों में इस तरह के आयोजन करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध करवाएं गए हैं तथा कला अध्यापकों की नियुक्ति की गई हैं। मुख्यालय से सलाहकार दिवाकर दास ने कहा कि सभी विद्यालयों में छटी से आंठवी कक्षा तक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कला संगम तथा नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के लिए कला उत्सव का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग ने दोनों कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी कुरक्षेत्र की टीम को सौंपी थी। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान नृत्यगायननाट्य व दृश्य कला प्रतियोगिता में 21 जिलों से 215 प्रतिभागियों नेे भाग लिया। इस प्रतियोगिता के दौरान एकल नृत्य में फरीदाबाद की निशा ने प्रथमभिवानी के भगत सिंह ने द्वितीयइसी प्रकार एकल गीत प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की रजनी प्रथम व जींद के सुमित ने द्वितीयक्ले माडलिंग में महेन्द्रगढ़ की पारुल प्रथम व जीनस सिरसा ने द्वितीयपेंटिंग प्रतियोगिता में गौरव महेन्द्रगढ़ प्रथम,गुडग़ांव से तमन्ना द्वितीयलघु नाटिका में करनाल प्रथम व पानीपत की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक अरुण आश्रीबीईओ प्रेम सिंह पूनियाबलजीत सिंहरामेश्वर दास सैनीख्ंाड संसाधन संयोजक विनोद कौशिकगुरनाम सिंहप्राधानाचार्य बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।

अधिकारियों का निरीक्षण शहरों तक सीमित


एजुकेशन विजय, रीवा, 03 मार्च । माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में शिक्षा अधिकारियों का निरीक्षण शहर के इर्द-गिर्द स्थित परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण तक सीमित रह गया है। बोर्ड परीक्षा के शुरुआती तीन दिनों की स्थिति कुछ ऐसी ही है। जिले के दूर-दराज स्थिति परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों ने अभी तक निरीक्षण करने की जरूरत नहीं समझी है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों को भी अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया है।

तीन दिनों की बोर्ड परीक्षा में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण व जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य शिक्षा अधिकारियों ने जवा, त्योंथर, चाकघाट, मऊगंज व हनुमना स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे हैं। शहर से दूर स्थित गढ़, गंगेव व नईगढ़ी के परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण नहीं किया जा सका है। जबकि इन क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र संवेदनशील व अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। शिक्षा अधिकारियों के साथ कलेक्टर द्वारा नियुक्त किए गए प्रेक्षक भी अभी तक परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में नहीं निकले हैं।

शिक्षा अधिकारी व कलेक्टर पैनल में शामिल अधिकारी बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो शिक्षा अधिकारी परीक्षा में ऑल इज वेल का हवाला दे रहे हैं। लेकिन तीन दिनों की परीक्षा में कोई भी नकलची का नहीं पकड़ा जाना निरीक्षण में अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। तीन दिनों की परीक्षा में निरीक्षण के लिए निकले डीईओ रवि सिंह बघेल केवल उन केंद्रों पहुंचे हैं, जो शहर से अधिक 35 किलोमीटर की दूरी पर हैं। पहले दिन उन्होंने बीएनपी मेमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल रीवा, शासकीय संभागीय ज्ञानोदय उमावि रीवा, शाउमावि क्रमांक दो रीवा, शाउमावि सिलपरा, शासकीय पुष्पराज उमावि गोविंदगढ़ व शास. कन्या उमावि गोविंदगढ़ का निरीक्षण किया। दूसरे दिन सिरमौर पहुंचे और वहां सिद्धार्थ आदर्श हाईस्कूल सिरमौर, सरस्वती शिशु मंदिर उमावि सिरमौर, शासकीय कन्या उमावि सिरमौर, शासकीय बालक उमावि सिरमौर, सरस्वती उमावि बैकुंठपुर का निरीक्षण किया।

तीसरे दिन डीईओ शहर तक ही सीमित रहे। उन्होंने केवल मॉडल स्कूल, शाउमावि मार्तण्ड दो व शाउमावि मार्तण्ड तीन का निरीक्षण किया। संयुक्त संचालक   का जिले में निरीक्षण केवल शहर तक ही सीमित रहा है। दूसरे दिन उन्होंने शाउमावि मार्तण्ड दो व शाउमावि मार्तण्ड तीन का निरीक्षण किया। इसी प्रकार उप संचालक नीरव दीक्षित भी केवल शासकीय बालक उमावि गोविंदगढ़ व शासकीय कन्या उमावि गोविंदगढ़ का निरीक्षण कर सके हैं।

महाराणा प्रताप स्कूल का उदघाटन


एजुकेशन विजय, चंडीगढ़, 03 मार्च। महाराणा प्रताप स्कूल (अर्बन अस्टेट सेक्टर 30) का उदघाटन समारोह 4 मार्च को दोपहर 1.30 बजे महाराणा प्रताप स्कूल सेक्टर 7 के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि इस कार्यक्रम में विधायक व सांसद सहित अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित होंगे। यह जानकारी महाराणा प्रताप शिक्षा समिति के मैनेजर मोहिंद्र सिंह तंवर ने दी।

10वीं की परीक्षा में प्रशासन एवं पुलिस की रही सख्ती

एजुकेशन विजय, जौरा, 03 मार्च । माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के तत्वाधान में 12वीं की परीक्षा के साथ प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षाओं के तारतम्य में बुधवार को दसवीं की परीक्षा शुरू हुई। गुरुवार को दूसरे दिन भी परीक्षा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की बेहद सख्ती रही, वहीं एडीएम विवेक सिंह तथा एसडीएम आरएस बाकना अचानक परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे, तो वहीं सुमावली में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव एवं गलेथा में नायब तहसीलदार श्रीमती कल्पना कुशवाह की सख्ती से नकल पर प्रतिबंध रहा। बुधवार 2 मार्च को दसवीं की परीक्षा में संस्कृत विषय के पेपर में जौरा पहाडगढ ब्लॉक में प्रशासन एवं प्रशासन के अधिकारियों की सख्ती से परीक्षा शांति पूर्ण ढंग सम्पन्न हुई। एडीएम विवेक सिंह जौरा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या गडी विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के परीक्षा केन्द्र पर अचानक पहुंचे तो उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों को परीक्षाएं पूरी ईमानदारी निष्पक्ष ढंग से कराने की हिदायत दी। कुछ कमरों में परीक्षार्थियों के पास-पास बैठे रहने पर एडीएम ने केन्द्राध्यक्ष को बच्चों को दूर-दूर बैठाने के निर्देश दिये। माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों के पास मोबाइल होने पर एडीएम विवेक सिंह ने खासी नाराजगी जाहिर की तथा शिक्षकों से मोबाइल को भी ले गये। इसी तारतम्य में एसडीएम आरएस बाकना नगर निरीक्षक जेबीएस कुशवाह के साथ मॉडल स्कूल सेंटर पर अचानक पहुंचे। बाकना द्वारा सीएस को परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये इसके बाद बाकना ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय कन्या गढी विद्यालय माध्यमिक विद्यालय के भी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया बाकना द्वारा भी सभी केन्द्रों पर शिक्षकों को मोबाइल नहीं रखने के निर्देश दिये। उधर सुमावली में परीक्षा केन्द्र पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की लगातार निगरानी से परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से हुई। वहीं गलेथा परीक्षा सेंटर पर भी नायब तहसीलदार श्रीमती कल्पना कुशवाह की निगरानी एवं सख्ती के चलते नकल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। जौरा में भी परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था के चलते नकल पर पूरी तहर से प्रतिबंध रहा। मॉडल विद्यालय में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उत्कृष्ट विद्यालय में 16, शासकीय कन्या गडी विद्यालय में 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गडी स्कूल से उत्तर पुस्तिका हुई गायबदसवीं की परीक्षा के दौरान शासकीय कन्या गडी विद्यालय परीक्षा सेंटर से एक उत्तर पुस्तिका गायब हो गई। केन्द्राध्यक्ष सीपी निरंजन द्वारा दी जानकारी के अनुसार अशासकीय ऑक्सफोर्ड विद्यालय की छात्रा शबनम पुत्री इकराम खांन द्वारा उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कराने पर जौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं शबनम का कहना है कि मैंने तो उत्तर पुस्तिका जमा करा दी थी। उत्तर पुस्तिका नहीं मिलने से केन्द्राध्यक्ष द्वारा थाने में रिपोर्ट कराई है।

सीएम ने बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं

एजुकेशन विजय, देहरादून, 3 मार्च। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज से शुरू हुई उत्तराखण्ड माध्यमिक बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे पूरी मेहनत व लगन से अध्ययन करें, यह समय फस्र्ट में फस्र्ट आने का है। साथ ही परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने का प्रयास करें।